पडरौना/कुशीनगर। जनपद के ग्राम भरवालिया निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र को दुबई (यूएई) इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो दिनांक 27.10.2023 से दिनांक 30.10.2023 तक चलेगी में इंडिया की तरफ से प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया है।
दिनांक 08.11.2023 से दिनांक 12.11.2023 तक न्यू क्लार्क सिटी (फिलिपींस) में आयोजित 22वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आपको बताते चलें कि बीएन मिश्र ने एशिया और विश्व चैंपियनशिप में 14 गोल्ड,3सिल्वर,1 ब्रॉन्ज मेडल एवम् प्रदेश/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं दर्जनों मेडल जीतकर देश,प्रदेश और जनपद को गौरवान्वित किया है। दुबई एवम् फिलिपींस के प्रतियोगिताओं में भाग लेने और पदक जीतने हेतु पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह,सदर विधायक मनीष जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल,समाज सेवी दीपनारायण अग्रवाल,समाज सेवी प्रदीप चहाडिया,अजय गुप्ता हीरो,एसपी सिंह,डॉ अरुण गौतम,वरिष्ठ सर्जन डॉ वीके सिंह,डॉ राजीव मिश्रा,डॉ संदीप अरुण, डॉक्टर कमलेश वर्मा, डॉक्टर देव शरण सिंह, शिव कुमारी देवी पूर्व चेयरमैन,संतोष जायसवाल,नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, रवि कुमार निषाद,अनिल मिश्र,मनमोहन दीक्षित, विक्रम अग्रवाल,गौरी बाबू, विपुल खेतान आदि ने शुभकामनाएं दी है।
तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…