News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: पीएम के आगामी दौरे को लेकर यातायात नियमों की हुई ब्रीफिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2023  |  3:50 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पीएम के आगामी दौरे को लेकर यातायात नियमों की हुई ब्रीफिंग
  • यातायातकर्मियों में वितरित हुआ निदेशालय से उपलब्ध रेनकोट

पडरौना/कुशीनगर। कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर निरिक्षण कार्य जारी है ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह सके। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु व अचूक सुऱक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल,पार्किंग स्थल एवं हेलीपैड आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

इसी क्रम में दिन रविवार को आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु व अचूक सुऱक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे0 रविन्दर गौंड व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा संयुक्त रुप से कार्यक्रम स्थल,पार्किंग स्थल एवं हेलीपैड आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात प्रभारी कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा के नेतृत्व में यातायात के नियमों की ब्रीफिंग की गई तथा बरसात के मौसम में यातायातकर्मियों बचने एवं मुस्तैदी से अपने अपने कर्तव्यों के निर्वाहन हेतु निदेशालय द्वारा उपलब्ध रेनकोट भी यातायात कर्मियों में वितरित किया गया।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking