News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: पकड़ा गया दहशत का पर्याय बन चुका लावारिस घोड़ा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2023  |  7:48 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पकड़ा गया दहशत का पर्याय बन चुका लावारिस घोड़ा

पडरौना/कुशीनगर।नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्र में विगत चार दिनों से आतंक का पर्याय बन चुके एक लावारिस घोड़े को गुरुवार को पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल व उनकी टीम के अथक प्रयासों के तहत पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से नगर के अलग अलग क्षेत्रों में एक भटके हुए घोड़े ने दर्जनों लोगों को घायल कर डर का माहौल कायम कर रखा था जिसे पकड़ने के लिए नपा और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रयासरत थी। पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार को घोड़ा पकड़ने के क्रम में सुबह से ही नगर के भूतनाथ कॉलोनी, नोनिया पट्टी,जगदीशपुरम कॉलोनी,अम्बे चौक, खिरकिया रोड,कटनवार रोड और मटियरवा क्षेत्र में काफी मशक्कत के बाद घोड़ा पकड़ने में सफलता हासिल की। इस बाबत नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने बताया कि जाल लगाकर व नगरपालिका के कैटल कैचर वाहन की मदद से नपा और स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से घोड़े को पकड़ा गया है और उसे वन विभाग को सौंपने की कार्यवाही चालू है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को अपना सहयोग देने व संयम बरतने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ जानकारी दी कि घोड़ा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भटककर नगर में आया था जिसे पकड़ लिया गया है।

इस दौरान डॉ0 अमर सिंह, डॉ0 अनील सिंह,डॉ0 सुबोध सिंह, सभासदगण में अरूण कुशवाहा,बलवंत सिंह व नगरपालिका के अनिल कुमार,प्रमोद मद्धेशिया,गुड्डु, प्रदीप कुशवाहा,लियाकत, रितेश जायसवाल,अनिल मिश्रा,मनीष तिवारी,मुकेश सिंह,ब्रजेश शर्मा,आलोक विश्वकर्मा,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking