News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: नगरपालिका कार्यालय में केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2023  |  8:02 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: नगरपालिका कार्यालय में केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

पडरौना/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने पालिका कार्यालय में केक काटकर व मिष्ठान वितरण करके उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाई दी तथा उनके के स्वस्थ जीवन व लम्बी आयु की कामना भी की। अपने सम्बोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है जो योगी आज प्रदेश के मुखिया हैं।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

योगी की नीतियों के कारण ही व्यापार सुगमता में जो राज्य 25वें स्थान पर था, वह आज दूसरे स्थान पर काबिज है साथ ही प्रत्यक्ष निवेश के लिए उद्यमियों की पहली पसंद बन हुआ है। प्रदेश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में प्रदेश काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज हमारा प्रदेश भारत के सबसे ज्यादा हवाईअड्डों और एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन चुका है। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में भी 25 करोड़ की आबादी वाला यह प्रदेश योगी जी की नीतियों की वजह से सुरक्षित रहा। अपराधमुक्त प्रदेश की नई पटकथा लिखते हुए आज योगी जी ने उत्तरप्रदेश को भारत रूपी रेल के इंजन के रूप में विकसित किया है। उन्होंने बताया कि 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर बढ़ता उत्तरप्रदेश अपने 75वें वर्ष में विकास की नई गाथा लिख रहा है।

इस दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा, शिव मद्धेशिया, विवेक पाण्डेय, शिव प्रताप मद्धेशिया, आकाश वर्मा,घनश्याम प्रजापति,मानस मिश्र,गौतम गुप्ता,अमित त्रिपाठी,रोहन विश्वकर्मा,नृपेंद्र पाण्डेय,धर्मेंद्र मद्धेशिया,जय वर्मा,रवि शर्मा, संतोष चौहान,अमित जायसवाल,मुकेश पासवान, निशा गुप्ता के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking