News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2022  |  6:56 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
  • 5 अगस्त को महंगाई बेरोजगारी और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे जेल भरो आंदोलन
  • आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त से शुरू हो रहे आजादी गौरव यात्रा को 75 किलोमीटर की पदयात्रा कर आजादी से जुड़े स्थान पर होगा कार्यक्रम का समापन

पडरौना/कुशीनगर। नगर के कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद चुनाव मैं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी घोषित करने पर निर्णय लिया गया। इसके बाद बैठक में शामिल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी पार्टी की तरफ से नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतरने वाले पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बैठक में शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा आगामी नगर पालिका नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वार्ड में अपने पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को सभासद का चुनाव लड़ाएगी इससे युवा कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा पैदा होगी। कहा की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी के गौरव यात्रा 9 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसमें इसमें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन आजादी से जुड़े ऐतिहासिक स्थल पर किया जाएगा। महंगाई बेरोजगारी और सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही दुरुपयोग के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन का कार्य 5 अगस्त को करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के कर्मठ जिलाध्यक्ष ब्यास ओझा ने की। संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह,प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र,प्रदेश सचिव मसूद अंसारी ने बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान खड्डा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धनंजय सिंह पहलवान,पूर्व प्रत्याशी अमरेंद्र मल्ल,मोहम्मद जहरुद्दीन,गौरी शंकर पांडेय,हीरा भाई,सलमान खान,अनिल गुप्ता, सुशील कुमार सिंह,मुर्तुजा अंसारी,सचिन कुमार गुप्ता,मंटु प्रजापति,भानु प्रताप सिंह, मुजम्मिल,हरिकेश्वर पांडेय,नरेंद्र सिंह,अशोक सिंह,अरशद अली आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking