News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2023  |  7:50 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

पडरौना/कुशीनगर। दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्यशाला का आयोजन सोमवार को नगरपालिका के जलकल भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने की। इस दौरान उन्होंने बरसात के दिनों में होने वाले जलजनित रोगों और उनसे बचाव के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। घरों में लगे वाटर कूलरों और गमलों में समय समय पर पानी को बदलने व सफाई के प्रति विशेष सावधानी बरतने के प्रति उन्होंने सभी को अवगत कराया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बैठक में आये सफाई सेवकों और नपाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विशेष सफाई टीम का गठन कर नालियों की विशेष सफाई करवाई जाएगी जिससे जलनिकासी समुचित रूप से हो सके साथ ही सड़क किनारे जमी झाड़ियों की कटाई और एन्टी लार्वा दवाई का छिड़काव हर वार्ड में कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा हर घर डोर टू डोर अभियान चलाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिससे संचारी रोगों के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में पूरे पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी का समूल नाश किया जा चुका है जिसका पूरा श्रेय सफाई सेवकों को जाता है।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी अर्बन डॉ0 उमर जामा, डीएमसी शहबाज,हेल्थ सुपरवाइजर वीरेंद्र दीक्षित, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर गंगेश कुमार,बीएमसी पीयूष मिश्र,ईओ सन्तराम सरोज, टीआई रवि प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, जलकल लिपिक मनोज सिंह, सभासद मैनुद्दीन,शारदा,सोनू, अनिल,अविनाश,सफाई नायक घनश्याम,अनिल, अरुण,अब्दुल लतीफ के अलावा नपा के अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking