कुशीनगर। गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर सुरेश राव ए0 कुलकर्णी द्वारा थाना कोतवाली पडरौना का भ्रमण के साथ निरीक्षण किया गया ।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया । साथ ही परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मिशन शक्ति कक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनका हाल जानने के साथ क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला,एवं अन्य अधिकारी ,कर्मचारी गण मौजूद रहें।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…