News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  5:17 PM

328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
  • विकास प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से रूबरू होगें जनपदवासी: एडीएम

पडरौना/कुशीनगर। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों,नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।शुभारम्भ करते हुए अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने हेतु इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

अपर जिलाधिकारी ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों/नये कीर्तिमानों का अवलोकन करने हेतु उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि सहीत अन्य योजनाओ से अच्छादित होते व मेडिकल कालेज निर्माण की तरफ अग्रसर सहित अन्य विकासपरक कार्यो व योजनाओं पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित मीडिया बंधुओं से मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रदर्शनी में आकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत होने की अपील की।

जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन मानस को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है।

जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 04 मार्च शाम तक संचालित रहेगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं, स्वास्थ्य,कौशल,रोजगार,कृषक, ऐतिहासिक व अध्यात्मिक विरासत व धरोहर प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रसर विभिन्न योजनाओं नीतियों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों महिलाओं, युवाओं,छात्र/छात्राओं से अपील किया की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् आपको योजनाओं से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु समग्र जानकारी प्राप्त होगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना,जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार, सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण के साथ सूचना विभाग के कर्मचारी व पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking