पडरौना,कुशीनगर।नगरपालिका परिषद पडरौना के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा। प्राप्त सूचना के अनुसार रामनवमी पूजन के बाद हवन आदि कार्यक्रमों के पश्चात प्रसाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र जी महाराज ने बताया कि श्री बुढ़िया माता भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। सैंकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल मे बंजारों की वनदेवी के रूप में माता की पिंडियों की स्थापना हुई थी जिसका निवर्तमान नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जीर्णोद्धार करवाया। पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास होने के बाद दूर दराज से आने वाले भक्तों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि होती जा रही है। माता के आशीर्वाद से ही मंदिर के पीछे के झरही जलक्षेत्र का विकास छठ घाट के रूप में करवाया गया है। पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है जिसका डीपीआर प्रदेश के मुखिया पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा स्वीकृत भी करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री बुढ़िया माता यहां साक्षात रूप में विराजमान है जिनका चमत्कार इस प्रांगण में महसूस किया जा सकता है।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,मनीष जायसवाल के अलावा सुभाष,छोटेलाल, जयप्रकाश,जोगिंदर वर्मा, चंद्रशेखर,अमन,अभय,राजू, मंथन,रवि,केदार,सुनैना, विजय शर्मा,रामजी,महेश, लक्ष्मीकांत मिश्र,रामु,शालिनी तिवारी,अवधेश तिवारी, आयुषी मिश्रा,राजीव सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…