पडरौना/कुशीनगर। नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में मंगलवार को उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी सदर विधायक मनीष जयसवाल एवं डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य यूएनपीजी कॉलेज डॉ0 सी.बी. सिंह तथा जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार आदि द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथिगणों का स्वागत श्वेता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय G-20 रहा जिसके संदर्भ व्यक्तिय डॉ0 अनूप कुमार (अर्थशास्त्र प्रोफेसर) के द्वारा G-20 के विषय पर विस्तार से युवाओं को जानकारी साझा कर युवाओं को जागरूक किया गया और बताया गया कि कैसे देश का युवा भारत की अर्थव्यवस्था में भागीदारी बन कर देश का विकास कर सकता है। वहीं दूसरी और डॉ.ममता मणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य द्वारा G-20 पर उन्होंने अपने वक्तव्य में युवाओं को वसुधैव कुटुंबकम जो कि जी-20 की थीम का महत्व समझाया और साथ में भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए युवाओं को प्रेरणा देते हुए युवाओं से अपील की गई कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं दूसरी ओर डॉ0 सीबी सिंह द्वारा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अपील की।
मुख्य अतिथि विधायक मनीष जयसवाल ने अपने वक्तव्य में युवाओं को जी-20 पर युवाओं को उद्बोधन में मोटे अनाज का उत्पादन,जैविक खेती तथा शिक्षा के महत्व को समझाया। विधायक तथा अन्य अतिथिगणों द्वारा खेल सामग्री वितरण कर खेल के प्रति युवाओ को प्रोत्साहित किया। विधायक के द्वारा कैच दे रैन (फेज-3) का पोस्टर विमोचन करते हुए जल संचय पर शपथ भी ली गई तथा जल को संचय करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालक अवधेश कुमार गिरी (जिला प्रशिक्षक) द्वारा सभी अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का समापन फाजिलनगर के युवा मंडल सदस्य हरिकेश की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रवक्तागण डॉ सुरेंद्र कुमार (प्रधानाचार्य),उत्कर्ष दुबे,आरती सिंह,रंजना मद्धेशिया,डॉ.पीयूष कुमार मित्तल,अश्वनी यादव, शंकर शरण दुबे,पंडित वेद प्रकाश मिश्र,डॉक्टर नरेंद्र त्रिपाठी आदि।
कार्यक्रम की व्यवस्था में उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रतीक श्रीवास्तव,दिलीप कुशवाहा,भुवनेश्वर,ममता यादव, सीमा गौर,जुलेखा जहाँ,विकास कुशवाहा,अनिल कुमार भारती, सुधीर कुमार,काजल गुप्ता,सोनू शर्मा,परितोष दुबे, बलिराम गुप्ता आदि द्वारा कार्यक्रम सफल बनाने में योगदान किया।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…