पडरौना/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को तहसील पडरौना स्थित विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी छावनी स्थित शिव सागर कॉलोनी में अवस्थित तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे,जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना को तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब आस-पास वृक्षारोपण,प्रकाश व्यवस्था व सफाई के निर्देश तथा तालाब के आस-पास लेन को विकसित करने के भी निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी श्री रंजन ने गायत्री मंदिर रोड स्थित नहर की पटरी का निरीक्षण किया,वहां उन्होंने वृक्षारोपण व पटरी का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने धोबी घाट पोखरा अंबे चौक पडरौना का भी निरीक्षण किया,जहां उन्होंने नए सिरे से पैमाईश करने के निर्देश उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह को दिए तथा उपस्थित अवर अभियंता को नया डीपीआर तैयार कर उक्त स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने उक्त स्थल के नक्शे को भी देखा और जरीब से पैमाइश भी करवाई गई। जिलाधिकारी ने उक्त स्थल को पार्क के रूप में विकसित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील पडरौना के जंगल विशुनपुरा (52 बीघा) स्थित निर्माणाधीन ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं एमआरएफ ( मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन एमआरएफ केंद्र में कार्य की धीमी प्रगति से नाराज हो जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट हेतु निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां बिजली कनेक्शन,सड़क आदि बनाने हेतु निर्देश दिए तथा सड़क पर यत्र तत्र कचरे को हटाकर एक जगह एकत्र किए जाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना समेत संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…