News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2023  |  7:10 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना
  • जनपद के 386 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं एवं 114 हैं अवशेष

पडरौना,कुशीनगर।अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय ने आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका, अग्निकांड,वज्रपात के अलावा भूकंप के जोन-4 में स्थित होने के कारण आपदाओं का सामना करने वाले जनपद कुशीनगर के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ मानवीय आपदा के समय में फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपदा मित्रों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय एक ओर बचाव और राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित आपदा मित्र आम जनमानस को भी पूर्व जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे,जिससे किसी भी आपदा के समय जनधन की हानि को न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी।
आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि जनपद में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जनपद के 386 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है एवं 114 अवशेष हैं उन्होंने बताया कि आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचक बल लखनऊ के माध्यम से कराया जाना है। परियोजना के अंतर्गत जनपद के 114 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एसडीआरएफ,लखनऊ में 16 मार्च से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु आपदा मित्रों को दिन बुधवार को लखनऊ पहुंचने के निर्देश के क्रम में आपदा मित्रों को प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु रवाना किया गया।
आपदा विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को इमरजेंसी रिस्पांडर किट एक अदद प्रदान की जाएगी,जिसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट कल्पना जयसवाल,व्यास नारायण, सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking