News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: जी-20 युवा मंथन कार्यक्रम का हुआ आयोजन; विद्यार्थियों ने किया वैश्विक मुद्दों पर मंथन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2023  |  6:59 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: जी-20 युवा मंथन कार्यक्रम का हुआ आयोजन; विद्यार्थियों ने किया वैश्विक मुद्दों पर मंथन
पडरौना/कुशीनगर। नगर के एक निजी विद्यालय में बच्चों द्वारा आयोजित जी-20 समिट कार्यक्रम में क्लाइमेट चेंज एवं डिजाइस्टर मैंनेजमेंट  विषय पर मंथन किया गया। जी-20 में शामिल 20 देश का प्रतिनिधित्व अलग-अलग बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए किया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ,दीपाली जायसवाल, प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक को ऑपरेटिव बैंक देवरिया  लल्लन  मिश्रा उपस्थित रहे ।जी-20 के बारे में अवगत कराते हुए लल्लन मिश्र ने कहा कि विवेकानंद के बताया था कि भारत विश्व गुरू बनकर विश्व पटल पर चमकेगा जो आज पीएम मोदी के नेतृत्व में साकर होने को हैं। जी-20 का नेतृत्व करना हो या वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखनी हो भारत हर जगह अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जी-20 युवा मंच की जिला को-ऑर्डिनेटर दीपाली जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत सरकार हर वर्ष एक लाख करोड़ रुपये युवाओं के विकास पर खर्च कर रही है। दीपाली ने जी-20 युवा मंथन कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि कुशीनगर सांसद इसके माध्यम से युवाओं में एक चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं तथा हर आयोजन में जिम्मेदारी से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं,और छात्र छात्राएं इस डिबेट में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।  
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जी -20 में शामिल 20 देशों में से एक है,जो इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित नीतिगत मुद्दों पर चर्चा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच में अपना पक्ष रखने का मौका देता है।  शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा है।इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निर्णय लेने की सुविधा और सामूहिक कार्रवाई को चलाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने की क्षमता निहित है।  
प्रबंधन विषय पर आयोजित जी-20 युवा मंथन कार्यक्रम  में विक्रम अग्रवाल,अभिषेक खेतान एवं सिद्धार्थ खेतान ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस युवा मंथन कार्यक्रम के समन्वयक मिहिर प्रताप सिंह रहें। विद्यालय परिवार के मैनेजर एवं शिक्षक चेतन कुमार,मीना पाण्डेय,अविनाश सिंह,एकता सिंह,अर्पिता गुप्ता,राधा गुप्ता, आफरीन, प्रिंश मिश्रा,अरमान खान, सागर सिंह व मोहित जायसवाल और एडमिन सदस्यों में सरफ़राज़ अली अंसारी,साधना यादव,शिवम् पटेल,राजू कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव व अंजलि मिश्रा आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking