News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: शिव भक्तों के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  6:24 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शिव भक्तों के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा
  • श्रीश्री 1008 रुद्रात्मक महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पडरौना/कुशीनगर। नगर के बिंदवलिया ग्राम स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्रात्मक महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

यात्रा की शुरुआत बिंदवलिया गाय घाट से रामघाट पहुंचकर जल भरकर खिरकिया होते हुए पुनः बिंदवलिया स्थित श्री शिव मंदिर पहुंचकर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पधारे नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने यात्रा के समापन के बाद अपने सम्बोधन में बताया कि ऐसे शुभ अवसर में शामिल होना और यात्रा का हिस्सा बनना पुण्य के भागी होने के समान है। भगवान भोलेनाथ को भारतीय सनातन संस्कृति का महायोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमें शारीरिक मजबूती के साथ साथ मानसिक रूप से सबल करते हैं साथ ही महादेव की भक्ति का पुण्य प्रताप मिलने से मनुष्य के सारे काम बन जाया करते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता और एकता की भावना भी जन्म लेती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से आयोजन समिति के केशव शर्मा, त्रिभुवन मिश्र,गोविंद चौहान, राजनाथ कुशवाहा,व्यास चौहान, गोरख राजभर के अलावा ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा,सुरेश गुप्ता,पंकज चौहान,बृजेश शर्मा, संतोष यादव,मंथन सिंह,रेखा देवी,सुशीला देवा,वंदना कुमारी, सबिता देवी,सीता देवी,सुनंदा देवी,लक्ष्मी कुमारी,अन्नांदी देवी, श्रेया कुमारी,रिंकी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओ व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking