कुशीनगर। सुरजनगर बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सदर विधायक मनीष जयसवाल रहे।उक्त होली मिलन समारोह में मौजूद जन समूह एक दूसरे को अबीर-गुलाब लगाकर रंगों के त्योहार होली की मंगल कामना दिए।
उक्त बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि हमारा देश पुरातन काल से ही उत्सवधर्मी रहा है, होली सिर्फ रंगो का ही त्यौहार नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है।यह पर्व आपसी आत्मीयता एवं सहभागिता का अनूठा पर्व है।यह त्योहार अधर्म पर धर्म का विजय का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा की त्यौहार का सजीव चित्रण तभी संभव है जब हम अपनी अच्छी सोच एवं सकारात्मक विचारों को उन्नतशील बनाएं।उक्त होली मिलन समारोह को राजन जयसवाल,फुलबदन कुशवाहा,प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय,मण्डल महामंत्री विश्वजीत राय,शिशु बाबू आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान दुर्गेश मिश्रा,लल्लन गुप्ता,संजय राय,दुर्गेश राय,हरीश पाण्डेय,ध्रुव राय,सूर्यभान मिश्रा,चंचल राय,सत्यप्रकाश मिश्रा,आशुतोष मिश्रा,दीपू राय,शारदा गुप्ता,राणा प्रताप कुशवाहा,इन्तयाज बेग,महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे संचालन गोरखनाथ मिश्रा ने किया।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…