पडरौना/कुशीनगर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत शनिवार को रविन्द्र नगर जिला मुख्यालय के बुद्धा पार्क में कुशीनगर लोकसभा के जनसभा को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया।
श्री पाठक ने इस दौरान विपक्ष पर हमलावर रहे और लोगों को केंद्र व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और तमाम योजनाओं की जानकारी दी। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में एक तरफ दुनिया में भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। भाजपा सरकार ने देश के अंदर काफी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा का शासन जब से देश और प्रदेश में आया है तब से हर जगह जमकर विकास हुआ है। कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि पक्का मकान और शौचालय बने। जिसे मोदी सरकार में पूरा करने का काम हुआ। इस सरकार में हर घर पेयजल और रसोई गैस को जन-जन तक पहुंची है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रही लेकिन गांधी जी के स्वच्छता के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में शौचालय बनवाकर पूरा कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों को गैस का कनेक्शन दिया। किसानों को सम्मान निधि दी। बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है। कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में 370 हटाने का प्रस्ताव आया तो अलगाव वादियों का कहना था कि वहां खून की होली होगी। लेकिन वहां बेहद शांति से 370 को हटा और एक मच्छर भी नहीं हताहत हुआ ।आज काश्मीर के हर सरकारी भवन पर देश का तिरंगा झंडा लहरा रहा है।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि सपा की सरकार में अयोध्या की धरा को खून से रंगने का काम किया हुआ था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग पूछते थे राम मंदिर कब बनाएंगे तो उनको बता देना चाहता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। कहा कि गुंडे,बदमाश सभी सत्ता पर काबिज थे। सरकारी ठेकों में लूट होती थी। आज माफिया के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। आज माफिया या तो जेल में है या प्रदेश के बाहर है। अब वो गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं कि मुझे जेल में डाल दो। अब उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि साढ़े छह वर्ष के प्रदेश सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।
विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी सिनेस्टार रवि किशन ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से देश और प्रदेश में बनी है तब से हर जगह विकास हुआ है। आज उत्तरप्रदेश उत्तमप्रदेश बन गया है। दवाई कमाई पढाई के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कहा कि राकेशरिया का सम्मान बरकरार रखना है और आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव में उत्तरप्रदेश के सभी 80 सीट जीताकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
जनसभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रेमचन्द मिश्र,सांसद विजय कुमार दूबे,विधायक विवेकानन्द पाण्डेय,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,मोहन वर्मा,विनय प्रकाश गोंड ने भी सम्बोधित किया। पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने आए हुए अतिथियों का अभार व्यक्त किया।
जनसभा का संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रेमचन्द मिश्र ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा,कार्यक्रम संयोजक मार्कण्डेय शाही पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र,जय प्रकाश शाही,अखिलेश मिश्र, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह,जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीय जायसवाल, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल,पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश जायसवाल ऊर्फ राजू भैया, पूर्व प्रधान राजेश तिवारी,पूर्व प्रधान सोहनरिया अजीत कुमार दुबे,विजय पाण्डेय, सुनील दीक्षित,दीपक पाण्डेय, दीपलाल भारती आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…