Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

पडरौना: स्व0 शशांक की तीसरी पुण्यतिथि पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की हुई पहल

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 8, 2023, 4:37 PM IST • अब तक 683 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • युवा अभ्युदय संस्था व वर्ड यूथ सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नट समुदाय के 25 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की हुई पहल

पडरौना/कुशीनगर। युवा अभ्युदय अध्यक्ष अंशुल जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय शशांक तिवारी युवा अभ्युदय परिवार के सदस्य के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। इस वर्ष स्वर्गीय शशांक तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि है।

हर वर्ष पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद की जाती है।आज 8 फरवरी 2023 शशांक तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि पर सुबह 10 बजे विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिरसिया दीक्षित में बच्चो संग पौधरोपण किया गया,जिले में बच्चों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही सामाजिक संस्था वर्ल्ड यूथ सोशल आर्गेनाइजेशन द्वारा ब्लॉक पडरौना अंतर्गत बसहिया बनबीरपुर (पिपरा) पर नहर की पटरी पर रहने वाले नट समुदाय के बच्चो को शिक्षा से जोड़ने व मुख्य धारा में लाने हेतु 30 दिवसीय स्ट्रीट पाठशाला की शुरुआत की गई है युवा अभ्युदय द्वारा स्वर्गीय शशांक तिवारी के स्मृति में नट समुदाय के 25 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु डब्लूवाईएसओ संस्था को सहयोग किया गया और 25 बच्चो को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

Advertisement

इस दौरान युवा अभ्युदय के राष्ट्रीय सचिव शशांक द्विवेदी, दीपक मिश्रा पत्रकार,दुर्गेश पांडेय,डब्लूवाईएसओ अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा,धनंजय दीक्षित, रिशु,हुमांशु राय आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi