News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: शहादत दिवस के रूप में मनाई गईं स्व0 राजीव गाँधी की पूंड्यातिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2023  |  4:34 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शहादत दिवस के रूप में मनाई गईं स्व0 राजीव गाँधी की पूंड्यातिथि

पडरौना/कुशीनगर। रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि पडरौना विधानसभा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित बांसफोड समाज एवं दलित बच्चों के बीच वस्त्र वितरण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रीय इतिहास में राजीव गांधी का नाम महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वह एक प्रख्यात नेता, वक्ता और देशभक्त थे जिन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गये लेकिन शोक की बात है कि उनकी राजनीतिक यात्रा एक अचानक और दुखद घटना में खत्म हो गई। उनकी शहादत, 21 मई 1991 को,एक आतंकवादी हमले में हुई जब वह चेन्नई (मद्रास) के राजीव गांधी आंत्रदेशिक रेलवे स्टेशन पर भाषण देने के लिए पहुंचे थे। राजीव गांधी का निर्माण एक युवा नेता के रूप में हुआ था,जो देश के विकास और प्रगति के लिए समर्पित था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए कई प्रोग्रामों की शुरुआत की,जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं में शिक्षा, स्वास्थ्य,तकनीकी प्रगति, ग्रामीण विकास और पर्यावरणीय मुद्दे शामिल थे। ऐसे महापुरुष के शहादत दिवस के दिन पर पडरौना रेलवे स्टेशन रोड पर समाज के निचले पायदान पर स्थापित व्यक्तियों के बीच में सहयोग की भावना से उतर कर श्रद्धांजलि अर्पित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर पडरौना विधानसभा प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद जहीरूद्दीन,देश दीपक मिश्रा,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी,प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता,अनिल यादव,राजू प्रसाद,अरमान अली,वसीउल्लाह,सिद्धार्थ, बृजेश जायसवाल,फैयाज उल हक,गब्बर खान,अर्जुन भारती,मोहन भारती,मासूम रजा,आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking