News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मोदी के मन की बात का 102वें संस्करण का हुआ सजीव प्रसारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2023  |  7:23 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मोदी के मन की बात का 102वें संस्करण का हुआ सजीव प्रसारण WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102वें संस्करण का लाइव प्रसारण रविवार को प्रातः 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो के अलावा नमो एप्प व सभी न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रसारित हुआ। नगरपालिका परिषद पडरौना के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष ऊर्फ बुलबुल जायसवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को टीवी के माध्यम से सुना।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्य रूप से जल संरक्षण, योगदिवस,खिलाड़ियों, चक्रवात,टीबी रोग जैसे गम्भीर विषय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के बाद श्री जायसवाल ने बताया कि आज भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम काल में है। भारत ने शिक्षा चिकित्सा खेल विज्ञान सैन्यक्षेत्र अर्थव्यवस्था रोजगार कला संस्कृत के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नए आयामों को छुआ है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रसंत के रूप में कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेते हुए नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में जल संरक्षण के लिए 23 मृतप्राय कुओं की सफाई करवा के उसका सुंदरीकरण करवाया था साथ ही पथिक वाहन एम्बुलेंस रोटीबैंक सिलाई केंद्र पुस्तकालय जैसी दर्जनों योजनाओं को जमीन पर उतारा था। इसके अलावा राष्ट्र के नायक रहे विभिन्न राष्ट्रपुरुषों की मूर्तियां नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित करवा के उन्हें उचित सम्मान देने का भी कार्य पालिका पडरौना द्वारा किया गया था जिसके परिणामस्वरूप एक बार फिर निकाय चुनाव पडरौना ने भारी बहुमत से नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अरुण सिंह,दीनदयाल मद्धेसिया, छोटू साह,संतोष चौहान, राजेश जायसवाल,अभय तिवारी,आकाश वर्मा,भोला सिंह,रवि शर्मा,श्याम जायसवाल,राजेश कुशवाहा, मनोज केशरी,संजय सिंघल, काशी राजभर,अनंत सिंह, संदीप जायसवाल,आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking