News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2023  |  7:01 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
पडरौना/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय के सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बूथ स्तर की सक्रियता को किसी भी चुनाव की विशाल जीत की नींव बताते हुए इसके महत्व को सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। साथ ही कार्यकर्ताओं को किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ के रूप में परिभाषित किया। कार्यक्रम के बाद बतौर मुख्यातिथि पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जिला प्रभारी भाजपा कुशीनगर रमेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 9 वर्षों में वह सब कुछ हासिल कर लिया जिसे पिछले 70 वर्षों में हासिल नहीं कर सका था साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख के किये पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि आज भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम काल में है। भारत ने शिक्षा चिकित्सा खेल विज्ञान सैन्यक्षेत्र अर्थव्यवस्था रोजगार कला संस्कृत के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नए आयामों को छुआ है। कार्यक्रम के क्रम में जिला प्रभारी श्री सिंह के नेतृत्व में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल और दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड,हॉस्पिटल रोड पर डोर टू डोर अभियान चलाकर पीएम मोदी की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी दी और 9090902024 मोबाइल संख्या पर मिस कॉल के माध्यम से सरकार के समर्थन की अपील भी की।
कार्यक्रम के।दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनन्द,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीता सिंह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल,ईओ सन्तराम सरोज,मनोज जायसवाल,भीखम प्रसाद, अमित सोनी,अरुण राय, देवेश मिश्र,अनूप गोंड,नीरज मिश्र,रवि शर्मा,अभय मारोदिया,मंथन सिंह,मानस मिश्र,आकाश वर्मा,रोहन विश्वकर्मा,जय वर्मा,सीमा देवी,अनिता देवी,नीलम देवी, उषा देवी,मालती देवी सुशीला देवी दिव्या,मुकेश पासवान, निशा साहा,नृपेंद्र पाण्डेय, विनय मद्धेशिया,अरुण सिंह, विजय शर्मा,धर्मेंद्र मद्धेशिया, ऋषिकेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking