News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: खजुहा माई स्थान पर एक बड़ा हाल बनवाने की सांसद ने की घोषणा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2023  |  6:03 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: खजुहा माई स्थान पर एक बड़ा हाल बनवाने की सांसद ने की घोषणा

पडरौना/कुशीनगर।खजुहा माई स्थान सिरसिया दीक्षित में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में पहुंचे कुशीनगर जनपद के लोकप्रिय सांसद विजय कुमार दुबे ने खजुहा माई का दर्शन पुजन व आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।खजुहा माई स्थान के महात्म्य को जाना,खजुहा माई सेवा समिति के सभी सदस्यों को सासंद ने पटका देकर सम्मानित किया,इसके बाद रामलीला मंच का उद्घाटन करते हुए कहा कि करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के सीधे आस्था का प्रतीक इस दरबार को अंधेरा मिटाने के लिए सोलर लाइट व गर्मी और बरसात से बचाव हेतु इस विराने में जहाँ दो किलोमीटर के एरिया में छाव या छुपने के लिए एक पेड़ भी नही होने के कारण एक बड़ा हाल बनवाने की घोषणा किए और जल्द ही स्वयं भूमि पुजन करने को आश्वस्त किए। स्थान पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए गांव गांव मे कार्य करा रही कम्पनी के जिम्मेदार लोगों को जल्द तार, पोल की व्यवस्था कर माता के दरबार को बिजली आपूर्ति से जोड़वाने को कहा।

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

भक्तों की भीड़ व दुर दराज से आने जाने वाले भक्तों को अतिशीघ्र सिरसिया दीक्षित की चकबंदी प्रक्रिया को पुरा कराकर माता के दरबार से चौड़ा रास्ता मेन सड़क तक निकलवाने और उसको पीडब्लूडी से पिच या सीसी रोड निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पडरौना मनीष जायसवाल उर्फ बुलबुल जायसवाल को खजुहा माई स्थान पर लगातार खड़े हो कर जेसीबी मशीन से सात दिनों तक साफ सफाई व स्थान पर पहला उजाले का प्रयास ए सोलर लाइट व ब्रेंच लगवाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार सनातनी परंपरा को जीवन्त करने के लिए काम कर रही है। धनंजय सुनील दीक्षित ग्राम प्रधान सिरसिया दीक्षित को इस दुर्गम व दुर्लभ स्थान पर इतने बड़े स्तर पर हर व्यवस्था के साथ शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और हरदम साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर साथ में आए रम्हवलिया प्रधान दीपक पांडेय,दान्दोपुर प्रधान जितेंद्र सिंह,रामकोला से दीलिप वैश्य,खजुहा माई स्थान सिरसिया दीक्षित सुसवलिया व सेवा समिति के संरक्षक यजमान पंडित ज्ञान प्रकाश दीक्षित,यज्ञ आयोजन समिति के ओंकारेश्वर दीक्षित, जय प्रकाश दीक्षित,विजय प्रकाश दीक्षित,आनंद प्रकाश दीक्षित,बेलही से आए सत्यब्रत शुक्ला,धनपाल शुक्ला,कुर्मीपट्टी से आए अरविंद शुक्ला,ऋषभ दीक्षित, आशिष दीक्षित,वैभव दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा पिपरा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दीक्षित,सन्नी दीक्षित,पवन दीक्षित,अजय दीक्षित,अजय पांडेय टुन्ना,धर्मेन्द्र पांडेय,बांके पान्डेय,विवेक शुक्ला, चमचम दीक्षित,शिवांश दीक्षित, दिव्यांश दीक्षित, सम्राट दीक्षित,सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। संचालन आश्वनी पांडेय द्वारा किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking