News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मिश्रौली डोल मेला में नहीं होगी नई परंपरा कायम- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2022  |  3:58 PM

1,144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मिश्रौली डोल मेला में नहीं होगी नई परंपरा कायम- डीएम
  • अराजकता और माहौल को खराब करने वालों को नहीं बक्सेगी पुलिस-एसपी
  • डोल मेला के दिन मिश्रौली बाजार के अगल-बगल के मदिरा की दुकान दोपहर से लेकर 7 बजे देर रात तक रहेगी बंद

पडरौना/कुशीनगर। मिश्रौली बाजार श्री कृष्ण डोल मेला को लेकर बृहस्पतिवार को मिश्रौली बाजार चौकी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में ढोल अखाड़ा से जुड़े अध्यक्ष शामिल हुए।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

डीएम एस राज लिंगम और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के समक्ष डोल आयोजकों ने डोल निकालने के दौरान रास्ते के बीच आने वाली समस्या को अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर महात्मा सिंह को देर शाम तक समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। डोल आयोजकों की तरफ से डोल मेला के दौरान आने वाली समस्याओं में बिजली सफाई पेयजल और रास्ते के बीच कई जगह पड़े गड्ढे को लेकर अवगत कराया। इस दौरान डीएम एसराज लिंगम ने पंचायती राज विभाग और विद्युत विभाग के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों व्यवस्था सुचारू ढंग से बेहतर बनाने का निर्देश दिया। डीएम एसराज लिंगम ने कहा कि डोल मेला पुरानी परंपरा के अनुसार ही निकाली जाएगी,इसमें कोई नई परंपरा कायम नहीं होगी। एसपी धवल जायसवाल ने कहा डोल मेला में मदिरा का सेवन कर कर आने वाले युवाओं को अखाड़ा से जुड़े लोग समझाने का कार्य करेंगे। किसी प्रकार की अराजकता और माहौल को खराब करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अराजकता फैलाने और माहौल को खराब करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित करने का काम करेगी। डोल मेला के दिन दोपहर से लेकर देर रात सात बजे तक मेला परिसर के अगल-बगल मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगे। मेले के दौरान डीजे की आवाज को कम करके बजाना होगा। इस में लापरवाही बरतने पर डीजे चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सदर एसडीएम महात्मा सिंह,सीओ सदर कुंदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राज प्रकाश सिंह, मिश्रौली बाजार चौकी प्रभारी संजय साही,पिंटू मिश्रा,महेंद्र दीक्षित,मनोज दीक्षित,राकेश तिवारी,आनंद दीक्षित,दूधनाथ बर्मा,सुनील दीक्षित,कृष्ण मोहन भोला यादव,अध्याय राय,राकेश जायसवाल,रिंकू दीक्षित,गुड्डू तिवारी,शिवम दिक्षित,हरिलाल कुशवाहा,दाऊ परदेसी,अनवर हुसैन,खुर्शीद आलम,आबताब सिद्दीकी,गुड्डू सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking