News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: 25 हजार इनामिया अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2022  |  6:31 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: 25 हजार इनामिया अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • पशु तस्कर के कब्जे से मिला एक देशी 315 बोर का तमंचा और कारतूस
पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना की पुलिस टीम ने कसया रोड सरस्वती चौक के पास से 25 हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। 
पुलिस ने बताया कि जनपद गोरखपुर से पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहा वांछित तथा थाना स्थानीय से मुकदमा अपराध संख्या- 388/22 धारा 3/5 ए /5 बी / 8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित जनपद कुशीनगर से 25,000 रुपये पुरस्कार घोषित सूरज पुत्र लालमन हरिजन निवासी दुदही थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने थाना स्थानीय में मुकदमा अपराध संख्या- 499/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। 
पशु तस्कर सूरज प्रसाद को लेकर क्या कहती है पुलिस: पुलिस ने बताया कि सूरज प्रसाद जनपद गोरखपुर के थाना राजघाट के मुकदमा अपराध संख्या- 65/2022 धारा 307, 120 बी भादवि में वाछिंत है। वह काफी दिनो से फरार चल रहा था। इस पशु तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 (पचीस हजार) रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राज प्रकाश सिंह, उ0नि0 धर्मदेव चौधरी, हे0 का0 सत्यनरायन राय, का0 आनन्द प्रकाश, का0 नरेन्द्र यादव शामिल रहे।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking