पडरौना/कुशीनगर। नगर से सटे श्री कृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति सिधुआं मिश्रौली गांव के आयोजकों की तरफ से सोमवार को राधा-कृष्ण को गाजे-बाजे के साथ सिधुआं बाजार में भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव,जय श्रीराम,जय हनुमान,कन्हैया लाल मदन गोपाल, राधे-राधे के जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके बाद आयोजकों ने राधा कृष्ण के प्रतिमा को गांव स्थित मां काली मंदिर पर विधि विधान पूजन के बाद राधा कृष्ण के प्रतिमा को रखवा दी। इस दौरान मुन्ना बर्मा, सत्यम शर्मा,सनी शर्मा,संदीप गुप्ता,पिंटू भारती,उमेश कुशवाहा, प्रदीप बर्मा कृष्णा शर्मा,अजीत सोनी,अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…