साखोपार/कुशीनगर। बुधवार को पड़रौना तहसील क्षेत्र के साड़ी खुर्द में कैम्प लगाकर 50 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आज को बुधवार उक्त ग्राम सभा के पंचायत भवन पर कैंप लगाकर अंत्योदय कार्ड धारकों व उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत पात्र श्रमिकों का कुल 50 लोगों का आयुष्मान कार्ड सीएससी के माध्यम से बनाया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
सभी पात्रों को चाहिए कि वह अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें जिससे कि उन्हें गंभीर बीमारियों में ईलाज की आवश्यकता पड़ने पर उनका आयुष्मान कार्ड से ही मुफ्त में ईलाज हो सके।इस कार्ड के बन जाने से हर वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज हो सकता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह,सीएससी संचालक ज़ियाउलहक अंसारी,कोटेदार लियाकत अली,नंद किशोर तिवारी,अजय जायसवाल,अब्दुल मजीद,राहुल सिंह,त्रियुगी तिवारी,सन्नी,पप्पू,अमरजीत,कमलावती,सुनीता,फुलवासी,पुष्पा निर्मला आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…