पडरौना/कुशीनगर । पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई । सड़कों, चौराहों और मोहल्लों में सजाई गई मां की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु प्रसाद लेते दिखे वहीं पंडालों के आसपास मेला का दृश्य बना रहा। पंडालों में षष्टी को मां के पट खोले गए। इसके बाद मां की भव्य आरती और पूजा अर्चना की गई। पट खुलते ही जय माता दी के जयघोष से सिधुआ बाजार गूंज उठा। हर तरफ शंख और झाल की ध्वनि के बीच मां की आरती की गई। सुबह मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गौरी-गणेश व नौ ग्रह की पूजा हुई। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते दिखे।
इस दौरान संतोष गुप्ता,भाजपा सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल,मंटू जायसवाल,किशन जायसवाल, जितेंद्र बर्मा,पंकज खरवार,सूरज गुप्ता,अजय कुशवाहा,अमरजीत कुशवाहा,आनंद बर्मा,मुना भारती,सुदर्शन मद्धेशिया, मंनजीत गोसाई,कमलेश शाह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…