News Addaa WhatsApp Group

Padrauna News/पडरौना: 30 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2022  |  7:42 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: 30 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला

कुशीनगर। जिला रोज़गार सहायक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधानं में दिनांक 30.06.2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पड़रौना, कुशीनगर के परिसर मे एक दिवसीय ऑनलाइन / आफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों जैसे प्रोड्क्सन इन्जीनियर, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउन्टेन्ट, आरो टेक्निसियन, सेल्स मैनेजर, स्टोर इंचार्ज आदि की ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा इत्यादि उर्तीण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में जे०बी०एस० इण्डिया प्रा०लिए, सिडेक इण्डिया प्रा०लि०, हिमालया इम्पैक्ट मैनेजमेन्ट प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियाँ प्रतिभाग करेगी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई० डी० पासवर्ड से लागईन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। केवल आनलाईन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगें। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बायोडाटा एवं स्मार्ट फोन (ऐनड्रायड फोन) इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय आई०टी०आई० पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रकिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोइ यात्रा व्यय देय नहीं है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking