News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  8:00 PM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

पडरौना/कुशीनगर। अखंड सौभाग्य के लिए पारंपरिक रीति रिवाज के साथ गुरुवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत किया। दिन भर बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत के बाद रात में आठ बजे महिलाओं ने चंद्र दर्शन किया। चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। पडरौना शहर सहित सभी क्षेत्रों में बुधवार को महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए करवाचौथ व्रत किया। पूरे दिन उपवास किया और शाम को नियमानुसार पूजा-अर्चना कर चंद्रदर्शन किया।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने सूर्योदय से व्रत शुरू किया। सुहाग के रक्षक भगवान गणेश को मन में धारण किया। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती महिलाओं को यह व्रत करने का अधिकार है। व्रत के पूजन में करवा, चिउड़ा, नया चावल, नए चावल का आटा, मूज, चलनी आदि का प्रयोग प्रमुख रूप से हुआ। सूर्यास्त के बाद चांद के निकलने पर व्रतियों ने चलनी में चांद का दीदार किया।

लगातार व्रत जरूरी: आचार्य पंडित आशुतोष मिश्रा कहते हैं कि करवा चौथ व्रत 12 वर्ष या 16 वर्ष तक लगातार रखा जाता है। अवधि पूरी होने पर इस व्रत का उद्यापन किया जाता है। कहते है जो सुहागिने इसे आजीवन रखना चाहती हैं उसे जीवन भर इस व्रत को रख सकती हैं। कहते हैं इस व्रत जैसा दूसरा सौभाग्यदायक व्रत दूसरा कोई नहीं होता।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking