पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसीएशन के पडरौना तहसील अध्यक्ष हरिशंकर चौबे के नेतृत्व में सोमवार को पत्रकारों ने विशुनपुरा ब्लाक सभागार में बैठक किया। वही पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा प्रभारी एसडीएम तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह व प्रभारी बीडीओ विशुनपुरा आईएसबी सुरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पत्रकार की सुविधाएं व जनपद स्तर पर पत्रकार सहायता व सुरक्षा कोष की स्थापना, ई-श्रम पोर्टल पर पात्र पत्रकारों का पंजीकरण, जनपद व तहसील स्तर पर पत्रकार कक्ष का आवंटन, पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, जिला मुख्यालय एवं अन्य अस्पतालों में पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था, टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स की फ्री सुविधा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के पटल पर पत्रकारों की सूची मोबाइल नम्बर के साथ उपलब्ध रखना, जनपद एवं तहसील स्तर पर वर्ष में एक बार पत्रकार व प्रशासन के बीच समन्वय हेतु बैठक होना आदि का ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया। वही तहसील अध्यक्ष हरिशंकर चौबे ने कहा पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ है।जो सच्ची घटनाएं आम पीड़ित आदमी की आवाज को उठाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। इस अवसर पर मुन्ना चौबे,दुर्गेश मिश्र,राजन विश्वकर्मा, नवीन पांडेय,विश्वजीत राय उर्फ हलचल बाबू,राजेश शर्मा,गोविंद रौनियार,भारतीय यादव,निरज श्रीवास्तव,संदेश आदि पत्रकार मौजूद रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…