News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: भोजपुरी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Farendra Pandey

Reported By:

May 31, 2022  |  5:20 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: भोजपुरी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। भोजपुरी मंच ने संविधान के 8 वीं अनुसूची में भोजपुरी भाषा को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगो का ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को सौंपा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

भोजपुरी मंच ने अपना ज्ञापन का प्रारूप भोजपुरी भाषा में ही लिखकर सौंपा। मंच के अध्यक्ष शम्भू राय के नेतृत्व में सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग किया कि उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों में भोजपुरी प्रमुख रूप से बोली जाती हैं तथा बिहार व उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भोजपुरी भाषा बोली जाती हैं। लगभग 7 करोड़ लोग केवल उत्तर प्रदेश में तथा लगभग 20 करोड़ लोग पूरे देश में भोजपुरी भाषा बोलते हैं। बिहार सरकार ने भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के अनुशंसा भारत सरकार को भेजा हैं। भोजपुरी भाषा की लोकप्रियता को देखते हुए मंच ने मुख्यमंत्री ने मांग किया की भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास करें। ताकि भोजपुरी के सम्मान बढ़े, व्यापार व रोजगार के अवसर पर मिलें।

इस अवसर पर अकबर अंसारी जिलाध्यक्ष प्रधान संघ, भाजपा नेता मारकण्डेय शाही, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार राय, गुड्डु शाही, गृजेश जायसवाल पूर्व प्रमुख, सत्येन्द्र शुक्ल, मुकेश श्रीवास्तव, विनोद यादव, अभिषेक राय, दीपू राय, अवध ठकुराई आदि उपस्थित रहें।

भोजपुरी के अश्लील व फुहड़ गीतो पर रोक लगाने की किया मांग। भोजपुरी मंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भोजपुरी भाषा में चल रहें फुहड़ व अश्लील गीतो पर रोक लगाने की मांग किया। ताकि भोजपुरी संस्कृति का पतन न हो।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking