News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: भारत के गौरवशाली अतीत से सीखने की जरूरत- विष्णु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2021  |  4:59 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: भारत के गौरवशाली अतीत से सीखने की जरूरत- विष्णु

पडरौना/कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रांत के प्रांतीय कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विष्णु गोयल ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमसभी को वीर पुरूषों के पराजय का इतिहास पढ़ाकर गुमराह करने की कोशिश की गई। हमसभी को अपने गौरव को संरक्षित करने की जरूरत है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

श्री गोयल नगर के उदित नारायण पीजी कालेज के लाइब्रेरी ग्राउंड में शनिवार को एक महीने तक जिलेभर मनाये गये स्वाधीनता के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के पचहत्तर वर्ष बाद भी इतिहासकारों ने सिर्फ गुलामी पढ़ाई। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज, महान वीर महाराणा प्रताप, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित तमाम वीर क्रांतिकारियों के बारे में कभी सही इतिहास नहीं पढ़ाया गया। सिकंदर हार कर भारत से लौटा था। उसे विजेता बता कर इतिहास के पन्नों में सजाया संवारा। उन्होंने कहा कि हमें अपने असली अतीत को जानना होगा। तभी सही मायने में हमारे देश के महा पुरुषों एवं क्रांतिकारियों को सही मान मिल सकेगा।

विशिष्ट अतिथि उदित नारायण पीजी कालेज की प्राचार्या डा.ममता मणि त्रिपाठी ने आजादी की लड़ाई में नारी शक्ति का वर्णन करते हुए संविधान सभा तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वंदेमातरम का सामुहिक गायन व भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों को आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन जिला संघचालक उमाशंकर व संचालन आशुतोष ऋषि महराज ने किया।Padrauna: Need to learn from India's glorious past- Vishnu

इस एडवोकेट फूलबदन, संयोजक प्रदीप गोयल, जिला प्रचारक राजेश, कार्यवाह, रविकीर्ति, नत्थू शर्मा, पूर्व विधायक भुलई भाई पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल, डा.निलेश मिश्र, बंका सिंह, महेंद्र गुप्ता, दीपनारायण अग्रवाल, रामेश्वर, कैप्टन लालबहादुर, विशाल, दीपक, ब्यास, गौरव तिवारी, प्रदीप ओझा, केदार गुप्ता, प्रवीण, भानु, पंकज, अरूण, पंकज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking