News Addaa WhatsApp Group

Padrauna News/पडरौना: हुसैन के याद में बसहियां मे निकाली चौकी जुलूस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2022  |  10:29 AM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: हुसैन के याद में बसहियां मे निकाली चौकी जुलूस

पडरौना/कुशीनगर । मुहर्रम को लेकर यादे हुसैन के शहादत मे सोमवार की सुबहबह बसहियां में जुलूस निकली गई । इस दौरान गांव के दर्जनों मोहल्लों के इमाम चौकों से सुबह से जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। जुलूस का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रस्म चौकी,बैंडऔर अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। करतब दिखाते युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह से आई लोगो की भारी भीड़ रही।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बसहिया बनबीरपुर के टोला पिपरा के अंसार आखाडा के अध्यक्ष निगम उर्फ डब्लू अंसारी ने बताया कि मुहर्रम को कर्बला के मैदान में यजीद पलीद की फौज ने इमाम हुसैन और उनके साथियों पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी,ताकि वो शासक यजीद पलीद की मातहती स्वीकार कर लें मगर इमाम हुसैन और उनके साथियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

मुहर्रम के साथ हर पल कर्बला में शहादत का वक्त करीब आ रहा था। यही कारण रहा कि सोमवार को मुहर्रम के एक दिन पुर्व बसहियां के अलग,अलग मुहल्लो से नौवीं मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। बसहियां गांव के विभिन्न इमाम चौकों से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व अलग-अलग लोगों ने किया। इस दौरान बसहियां बनबीरपुर के टोला पिपरा,नौका टोला,कुरैसी मुहल्ला से जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking