News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: श्री कृष्ण डोल मेला में नहीं निकाले तलवार और भाला- सीओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  7:00 PM

1,278 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: श्री कृष्ण डोल मेला में नहीं निकाले तलवार और भाला- सीओ WhatsApp
  • डोल मेला के दिन मिश्रौली बाजार में सफाई व्यवस्था से लेकर विद्युत व्यवस्था और सड़कों की समस्या होगी दूर- एसडीएम
  • पडरौना और मिश्रौली बाजार में होने वाले डोल मेला को लेकर आयोजक मंडलों के अध्यक्षों ने विभिन्न समस्या का निस्तारण करने के लिए पीस कमेटी की बैठक में उठाई मांग

पडरौना/कुशीनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के साथ शुरू हो रहे डोल मेला को लेकर बुधवार को कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र से आए श्री कृष्ण ढोल आयोजकों ने अपनी अपनी समस्या गिनाई।इसके बाद सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि 19 अगस्त से श्री कृष्णा जन्माष्टमी शुरू हो रहा है। इसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मूर्ति स्थापना और डोल निकाली जानी है। इस दौरान डोल आयोजकों को अपने अपने अखाड़ा के कलाकारों को वालंटियर के रूप में मेले को सकुशल डोल मेले को संपन्न कराने का प्रयास करें। कहा कि डोल निकलते वक्त अखाड़ा खेलने वाले खासतौर पर युवाओं के छोटी मोटी गलती के वजह से विवाद उत्पन्न हो जाता है,ऐसे में डोल आयोजकों को अपने अखाड़ा के कलाकारों को समझाने के साथ विवाद उत्पन्न होने से रोकने की जरूरत है। किसी प्रकार की किसी तरह से डोल मेले में अराजकता फैलाने और गलत हरकतों का हिमाकत करने वालो पर पुलिस उससे सख्ती से निपटने का काम करेगी। डोल मेले के दौरान अखाड़ा खेलने वाले कलाकार तलवार भाला फरसा का उपयोग नहीं करेंगे। किसी प्रकार के भी कोई नई परंपरा कायम नहीं होगी। मेले में खलल डालने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खास तौर पर डोल मेले के दौरान बजने वाले डीजे के आवाज को भी कम करके बजाना होगा,इससे किसी प्रकार की आवाज सुनकर किसी को दिक्कत ना हो,और ना ही किसी हार्ट के पेशेंट को दिक्कत हो सके। एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि मिश्रौली बाजार के विभिन्न डोल आयोजकों ने तमाम समस्याओं को अवगत कराया है। इसके बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि आज बृहस्पतिवार वे स्वयं मिश्रौली बाजार जायेंगे। यहां सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था के अलावा क्षतिग्रस्त सड़क के और यहां आने जाने वाले रास्ते के बीच गड्ढे वाली समस्या को दूर कराने की काम की जाएगी। मिश्रौली विश्राम पट्टी निवासी और भाजपा नेता पिंटू मिश्र ने डोल मेला के दौरान तमाम समस्या को लेकर सवाल उठाया। इसी तरह शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने भी रास्ते के बीच बने गड्ढे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। आधार छपरा ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन रौनियार ने प्रशासन की तरफ से मिले निर्देशों को अपने तरफ से डोल मेले के दिन हर संभव मदद कराने का भरोसा दी। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता दूधनाथ वर्मा ने विभिन्न जगहों से आने वाले डोल वाले स्थान मिश्रौली बाजार बेहतर ढंग से सफाई कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने सभी डोल आयोजक मंडलों के अध्यक्षों से शांतिपूर्ण ढंग से डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने की अपील की।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिश्रौली बाजार संजय साही,धीरेंद्र वर्मा,आनंद शंकर सिंह,अमित सिंह,रत्नेश मौर्या,सिवम दीक्षित,सतीश जायसवाल,मोनु बर्मा,सिटु दीक्षित समेत पंचायती राज विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking