News Addaa WhatsApp Group

Padrauna News/पड़रौना: मांगे पूरी नही होने पर टीबी कर्मी करेगे आंदोलन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2022  |  4:33 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पड़रौना: मांगे पूरी नही होने पर टीबी कर्मी करेगे आंदोलन

पड़रौना/कुशीनगर। टीबी कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय टीबी क्लिनिक पर जनपद इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष राजीव राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये संगठन के वरिष्ठ साथी विशाल जायसवाल ने कहा कि हमारी प्रदेश अध्यक्ष सुनैना अरोड़ा व महामंत्री अमित तोमर जी के अगुवाई में हम सभी टीबी कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिये बाध्य है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अतिमहत्वपूर्ण टीबी कार्यक्रम में हम कर्मचारियों की स्थिति अतिदयनीय है। टीबी कर्मचारी के ऊपर कार्य का दबाब अत्यधिक है इसका कारण यह कि कर्मचारियों की नियुक्ति नही हो रही है और कार्य का दबाब बढ़ता जा रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने कहा कि विभाग जान बूझकर अनदेखी कर रहा है सभी कैडर के परिणाम निकल रहे परंतु टीबी कर्मियों के हजारों पद रिक्त पड़े है और परीक्षा होने के बाबजूद भी परिणाम घोषित नही हो रहा है। जो कर्मी है उनके ऊपर कार्य का बोझ चार गुना बढ़ गया है। जिलाध्यक्ष राजीव राय ने कहा कि हमारे ऊपर कार्य का बोझ ज्यादा है और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को गलत सूचना देकर टीबी कर्मियों का वेतन रोका जा रहा है ,उन्हें स्थांतरित कर दण्डित किया जा रहा है। हम सभी टीबी कर्मी अब आंदोलन के लिये मजबूर हो गया है और हम सबने सामूहिक निर्णय लेते हुये यह फैसला किया कि यही हमारी मांगे 15 दिन में पूरी नही की जाएगी तो हम आंदोलन के लिये बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

बैठक के बाद टीबी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों का मिशन निदेशक को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी को सौपा गया। इस दौरान प्रदेश विधिक सलाहकार अमित राय,जिला मंत्री निशांत मिश्र,जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव,सत्येंद्र पांडेय,अमित पांडेय,अमित श्रीवास्तव,कमलशंकर पांडेय,नवीन चन्द्र मिश्र,संजय द्विवेदी,अमित वर्मा,खुर्शीद आलम,राकेश राव,राकेश सोनकर,शाहिद अंसारी,आदित्य तिवारी,धनन्जय पांडेय,रामप्रकाश गौतम आदि टीबी कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking