News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna News/पडरौना: सिधुआं स्थान मंदिर में आम लोगों के लिए चिकित्सक परिवार ने कराई नि: शुल्क आरो प्लांट की व्यवस्था

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  7:49 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: सिधुआं स्थान मंदिर में आम लोगों के लिए चिकित्सक परिवार ने कराई नि: शुल्क आरो प्लांट की व्यवस्था
  • पडरौना नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप अरुण श्रीवास्तव के परिवार की तरफ से सिधुआं स्थान मंदिर मे हुआ नि :शुल्क आरो प्लांट का उद्घाटन

पडरौना/कुशीनगर। जल ही जीवन है। जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न बहायें। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। गर्मी के मौसम में जगह-जगह नि:शुल्क प्याऊ लगाना चाहिये। जिससे आमजन प्यास लगने पर आसानी से नि:शुल्क पानी पी सके।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

यह बातें सिधुआं स्थान मंदिर के महंत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी ने कही। उन्होंने पडरौना नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप अरुण श्रीवास्तव ने अपने पिता स्वर्गीय अरुण कुमार श्रीवास्तव के स्मृति शेष के अवसर पर नि : शुल्क आरो प्लांट प्याऊ का उद्घाटन किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव के परिवार के तरफ से सिधुआं स्थान मंदिर में यह आरो प्लांट लगवाया गया है। इससे राहगीरों के साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आम नागरिकों को भी निशुल्क पेयजल मिल सकेगा। यहां उन्होंने अपने हाथों से यहां मौजूद चिकित्सक परिवार के साथ आए तमाम गणमान्य लोगों के साथ मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं में नि:शुल्क बांटकर पानी पिलाया। महंत श्री योगेश्वर नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह नि:शुल्क प्याऊ पूरी गर्मी अन्य मौसमों में भी लगा रहेगा।

इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटु,शैलेश मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव,अलंकार श्रीवास्तव,डॉ वैभव ज्योति, ज्योति श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव,रोशन श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव,शिवेश दिवेदी,किसन जायसवाल,राकेश श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव,असगर अली, अखिलेश गोयल,विकास गुप्ता,डॉ विकास गुप्ता,डॉक्टर देव शरण सिंह,डॉ राजीव मिश्रा,डॉ अभिषेक शुक्ला,डॉ विकास गुप्ता,डॉक्टर गिरिजेश जायसवाल,घनश्याम मोदनवाल सौरभ जायसवाल,मोहन कुमार रावत,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking