पडरौना/कुशीनगर। जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में यूपीकॉन की ओर से एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत पडरौना शहर के बलूचहां रोड स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
मां सरस्तवी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन कर विधायक ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में ओडीओपी योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। कुशीनगर जिले में केले को एक जिला-एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है। इस जिले में पहले किसान गन्ने को नगदी खेती के रूप में करते थे, लेकिन अब केले की खेती से किसान मुनाफा कमा रहे हैं। अधिक पैदावार होने के कारण सरकार ने कुशीनगर जिले में केले को ओडीओपी योजना में चयनित किया है। इससे न सिर्फ किसानों को फायदा मिल रहा है बल्कि केले के रेशे व इससे उत्पाद बनाकर युवा उद्यमी भी लाखों कमा रहे हैं। विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने प्रशिक्षु महिलाओं से कहा कि इस प्रशिक्षण को एक भी दिन छोड़े नहीं। हर दिन प्रशिक्षण में शामिल होकर बनने वाले उत्पादों का गुर सीखें। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में आसानी होगी।
अध्यक्षता करते हुए यूपीकॉन के जिला संयोजक आशुतोष सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और 10 दिवसीय प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों को साझा किया। कार्यक्रम को जिला उद्योगग उपायुक्त अभय कुमार सुमन,गायक अनीष सोनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा महेश रौनियार ने भी संबोधित किया। संचालन अरशद राज ने की। इस दौरान आनंद त्रिपाठी, शिवप्रताप वर्मा,प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…