पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के अति संवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
दर्जनों गांव से निकलकर मिश्रौली बाजार तक आने वाली श्री कृष्ण डोल को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर सहायक खंड विकास अधिकारी बिशनपुरा भगवंत कुशवाहा के देखरेख में मिश्रौली विश्राम पट्टी से लेकर चौराहे तक सफाई कर्मियों से सफाई कार्य कराया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लगे सफाई कर्मियों ने मिश्रौली बाजार टोला स्थल से लेकर विभिन्न गांव के नाले से लेकर सड़क के पटरी किनारे जमे घास फूस कूड़ा करकट को साफ कर दिया है। इस दौरान डोल आयोजकों में पिंटू मिश्रा,शंभू शरण मिश्रा,अध्याय राय आदी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…