News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: शिव कुमार की पुंड्यतिथि पर गरीबों में वितरित हुए अंग वस्त्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2023  |  5:31 PM

1,486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शिव कुमार की पुंड्यतिथि पर गरीबों में वितरित हुए अंग वस्त्र

पडरौना/कुशीनगर।विकास खण्ड के ग्रामसभा सोहनरिया में समाजसेवी स्व0 शिव कुमार दूबे ऊर्फ मुन्ना दुबे की दूसरी पुण्यतिथि आयोजित की गई। इस अवसर पर एक स्मृतिशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके कार्यो पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति व अन्य अतिथियों द्वारा स्व0 दुबे के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान गांव के दर्जनों गरीब महिलाओं और पुरुषों को उनके पुत्र पूर्व प्रधान अजीत कुमार दुबे एवं अमित कुमार दुबे द्वारा अंग वस्त्र वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक के प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह व शिक्षक सुमित तिवारी रहे। श्री सिंह ने कहा कि स्व0 शिव कुमार दूबे को हमारा सादर नमन है। उन्होंने कहा अच्छे लोगों को भगवान् सचमुच अपने पास ही रखना चाहते हैं और जल्दी ही अपने पास बुला लेते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को ‘शांति’ और पूरे परिवार को धैर्य प्रदान करे। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ है। श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी लोगों को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह है कि उनके अच्छे कार्य को आदर्श मानकर आगे बढ़ाने का काम करें। हम उनके दोनों पुत्र को धन्यवाद देना चाहेंगें कि अपने पिता के श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनको याद कर रहे हैं। अंत में उनके पुत्र पूर्व प्रधान अजित दूबे और अमित दूबे द्वारा आये सभी अतिथियों को श्रेष्ठ मानकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी,शुभम दीक्षित,आनन्द राय पूर्व प्रधान,अमित राव, मुजीबुल्लाह राही,घनश्याम सिंह,सुशील श्रीवास्तव,टीएन सिंह,डब्लू तिवारी,रहीम, कृष्णा तिवारी,मार्कंडेय तिवारी,मोहम्मद आजम पूर्व महामंत्री छात्रसंघ,राजू सिंह, अवधेश पाण्डेय,विष्णु प्रभाकर पाण्डेय,राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking