News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 5, 2021  |  12:16 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन

पडरौना/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ढ़ाढा स्थित हाटा रेंज कार्यालय परिसर पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए,क्षेत्रीय वन अधिकारी हाटा राजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण दिवस २०२१ की थीम ‘ईकोसिस्टम रीस्टोरेशन” रखी गयी है।कोरोना संक्रमण की विभीषिका के दौरान लोगों को वृक्षों की महत्ता का अहसास हुआ जब ऑक्सीजन समय से मिल नहीं पाया फेफड़े थकने लगे तो लोगों का ध्यान अन्य संसाधनों के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की तरफ आकृष्ट हुआ कि ,हमने इस पृथ्वी के फेफड़े को भी अपने क्षुद्र स्वार्थवश नष्ट किया अब मनुष्य पेड़ पौधों के बारे चिंतित व जागरूक हुआ है कि प्राकृतिक आक्सीजन प्रदानकर्ता पौधों का अधिक से अधिक पौधरोपण करें। ऐसी परिस्थितियों में लोगों से अपील है पीपल ,नीम आदि के साथ-साथ औषधि प्रजाति के पौध इस वर्षा काल में रोपित करें एवं समस्त रोपित पौधों के संवर्धन व संरक्षण का संकल्प लें।पर्यावरण तंत्र की बहाली वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए वैश्विक आबादी को प्रेरित करने की आवश्यकता है।इस वर्ष हाटा रेंज अंतर्गत 6 पौधशालाओं में विभिन्न प्रजाति के 8 लाख 36 हजार पौध उगाये गए हैं। कार्यक्रम के पश्चात हाटा रेंज कार्यालय परिसर में पारस पीपल, बहेड़ा,व शोभाकार प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में महेंद्र यादव ,दुर्गा राय (वनदरोगा), अब्दुल आलम, राम दुलारे सिंह, राजेश चौधरी, प्रदीप सिंह, राम प्रीत सिंह,शंभू राजभर,मुकेश यादव (वन रक्षक) सहित काफी लोग उपस्थित रहे ।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking