पडरौना/कुशीनगर। शिक्षा ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता है,मंजिल पाने और कामयाब होने के लिए त्याग नींद और अपनी निजी जिंदगी की खुशी भी त्याग करना होता है,तब जाकर कहीं कामयाबी मिलती है।
यह बातें राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जनपद इकाई की बैनर के तरफ से रविवार को आयोजित 2022 के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न प्रगतिशील में मेघावी के सम्मान में समारोह के दौरान पडरौना शहर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज हाल में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ने के लिए जिस तरीके से ज्योति फुले ने शिक्षा का अलग जला कर सभी को सभी को आगे बढ़ने का कार्य किया था,उसी तरह कुशवाहा समाज को भी शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने मंजिल में कामयाबी पाने के लिए शिक्षा लेना जरूरी है। कहा कि वर्तमान के परिवेश में कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य समाज के लोग शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं,जबकि उन्हें विचार करना होगा कि हमारे ही समाज के लोग डीएम एसपी के अलावा तमाम विभागों में शिक्षा ग्रहण करने की वजह से ही बड़े ओहदे और पद पर मंजिल हासिल किए हैं। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य समाज से जुड़े लोगों को अपने परिवार के भीतर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकने की जरूरत है,इसमें इस समाज को धार्मिक और शादी विवाह के दौरान होने वाले खर्चे को रोक कर अपने परिवार में पढ़ने लिखने वाले बाल बच्चों को पहले शिक्षा की तालीम लेने की जरूरत है,अगर तालीम लेने से बजाय अपने घरेलू काम के साथ-साथ धर्म पाखंड के मामलों में फंसा रहा तो कुशवाहा समाज समाज इसी तरह पीछे रहेगा,और आने वाले समय में जिस तरीके से अन्य समाज के लोग बड़े होने के साथ राजनीतिक मामलों के साथ प्रशासनिक क्षेत्र में बढ़ रहे लोगों को केवल देखते ही रह जाएंगे। इसलिए कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य समाज से जुड़े लोगों को फिजूलखर्ची को रोकने के साथ अपने बाल बच्चे परिवार को तालीम दिलाने की जरूरत है। कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत जनपद इकाई के तरफ से मेघावी छात्रों को सम्मान करने से पहले शिक्षाविद ज्योतिबा फूले और भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद आरती दिखा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने कहा कि मौर्य साम्राज्य को पुनः वापसी के लिए कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य समाज के लोगों को कठोर परिश्रम करके सम्राट अशोक महान के बताए रास्तों पर चलने की जरूरत है। इसके बाद ही कुशवाहा साक्य सैनी मौर्य समाज का अपना गौरव स्थापित कर सकेगा। इसके बाद 20 22 के बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा ने की तथा संचालन रामप्रताप मौर्य और केदारनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील मौर्य,पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामाधार कुशवाहा,अमित कुशवाहा,रामेश्वर कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा, प्रधान मोतीलाल बर्मा,अनील कुशवाहा,डाक्टर मनोज कुशवाहा,कमल कुशवाहा पारसनाथ कुशवाहा,डाक्टर शंभू कुशवाहा आदि ने सम्मान समारोह को संबोधित किया। महासभा के जिला महासचिव पारसनाथ कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष सीता नारायण कुशवाहा,तहसील प्रभारी रामप्रताप कुशवाहा,महासभा के प्रवक्ता केदारनाथ कुशवाहा,रामप्यारे कुशवाहा,डॉक्टर हरिहर कुशवाहा,श्री नारायण सिंह कुशवाहा,गुनई कुशवाहा,लाल बहादुर,कुशवाहा,एडवोकेट कन्हैया कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा,अरुण चंद्रभान कुशवाहा,घनश्याम कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा,रामप्रताप मौर्य,हंसराज कुशवाहा,हरिलाल कुशवाहा,डाक्टर प्रेमचंद कुशवाहा,बलदेव कुशवाहा,,डीएन मौर्य,,नंदलाल कुशवाहा,रामजी कुशवाहा,केडी सिंह कुशवाहा, राजन कुशवाहा,अनीलकुशवाहा, राजनाथ कुशवाहा,उदय प्रताप कुशवाहा,भगवंत कुशवाहा, किसन कुशवाहा,कृष्ण मुरारी कुशवाहा,कृष्णा कुशवाहा, रामप्रताप मौर्य,अरुण चंद्रभान कुशवाहा आदी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…