News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: 3 सितंबर को होने वाले व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह को लेकर व्यापारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2022  |  9:07 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: 3 सितंबर को होने वाले व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह को लेकर व्यापारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • कसया,हटा और रामकोला के प्रमुख व्यापारी भी होंगे इस कार्यक्रम में शामिल-सचिन चौरसिया

पडरौना/कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से व्यापारियों की बैठक सोमवार को नगर के एक मैरिज हाल में हुई। इसमें व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 सितंबर को व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित रही बैठक में शामिल हुए प्रदेश मंत्री और जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि आगामी 3 सितंबर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले होने वाले व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह में 29 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें व्यापारी जनप्रतिनिधि पत्रकार डॉक्टर वकील के आलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जयसवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल मंटु अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल और जीएसटी डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार असिस्टेंट कमिश्नर डॉ सुनील कुमार समेत उद्योग विभाग के उपयोग उपायुक्त सतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने बैठक में शामिल हुए सभी व्यापारियों के मान सम्मान और उनके सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी । श्री चौरसिया ने बताया कि 3 सितंबर को व्यापारी और सम्मान समारोह में जिले के कसया,हटा, रामकोला से भी प्रमुख व्यापारी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान,नगर अध्यक्ष अच्छे स्वर्णकार,जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खैतान,जिला मंत्री विनम्र कसौधन,नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी, वरिष्ठ व्यापारी अजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking