News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2023  |  6:49 PM

1,433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

पडरौना,कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) रमेश रंजन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तरप्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में विभिन्न नगर निकायों हेतु 38 रिटर्निंग ऑफिसर तथा 76 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 08 रिटर्निंग ऑफिसर तथा 16 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आरक्षित रखे गए हैं।
उक्त में नगर पालिका परिषद पडरौना/कुशीनगर/ हाटा हेतु कुल 18 रिटर्निंग ऑफिसर अध्यक्ष व सदस्य पद के निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए हैं। जबकि 04 रिटर्निंग ऑफिसर को आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार 36 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है तथा 08 को आरक्षित रखा गया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगर निकाय) ने बताया कि उक्त सभी अधिकारी सौपे गए दायित्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking