News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: 14 मई को आयोजित हो रही पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत हुई समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2023  |  7:02 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: 14 मई को आयोजित हो रही पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत हुई समीक्षा बैठक

पडरौना,कुशीनगर।अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में 14 मई को आयोजित हो रहे पीसीएस परीक्षा के संदर्भ में आवश्यक समीक्षा बैठक की गई।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

समीक्षा बैठक दौरान जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराए जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिए। इस क्रम में सभी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। विदित है कि जनपद में प्रथम बार यूपीपीसीएस परीक्षा हेतु 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 6071 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतुक 02 पर्यवेक्षक 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह,सहायक पर्यवेक्षक शंकर चरण,समन्वय पर्यवेक्षक शेखर सिंह व सभी केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking