News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ, विधायक व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2023  |  7:05 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ, विधायक व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

पडरौना/कुशीनगर। सोमवार को उत्तरप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 17.07.2023 से 31.07.2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने हेतु निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर, पडरौना सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल,अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। तदोपरांत जिलाधिकारी एवं विधायक द्वारा संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाते हुए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा रैली को रवाना किया गया।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

इस दौरान ए0आर0टी0ओ0 कुशीनगर,टी0आई0 कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा,स्काउट छात्र,स्कूल के छात्र-छात्राएँ व अन्य लोग उपस्थित रहें। निर्देश के क्रम में ही यातायात कार्यालय पर सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित निर्देश लगवाया गया तथा पुलिस विभाग के कर्मियों व आमजनमानस के वाहनों की चेकिंग की गयी व हेलमेट लगाकर चलने हेतु निर्देशित किया गया तथा बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गयी। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों से अपने कर्मचारियो को हेलमेट लगाकर कार्यालय आगमन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking