पडरौना/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की एक बैठक तहसील अध्यक्ष पडरौना आदित्य कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 30 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा हुई।
नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी हास्पिटल के सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का आईना होता है जो लोक हित में लोक के लिए हमेशा सजग रहता है। एबीपीएसएस देश मे पत्रकार हित सम्मान और हक के लिए लम्बे अरसे से आवाज उठाता आ रहा है। पत्रकार उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। केंद्र व प्रदेश से अपील है कि पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों को लेकर सजग रहना होगा। क्षेत्रीय कोआर्डिनेटर राज सिंह ने पत्रकार जागरूकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने धन्यबाद ज्ञापित करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लोकतंत्र का स्तम्भ बताया। संगठन के प्रदेश सम्मेलन को लेकर चर्चा की गयी और जिम्मेदारी बांटी गई।
संचालन जिला सचिव आफताब आलम ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री मंतोष जायसवाल, विनोद कुमार तिवारी, शम्स तबरेज, साजिद अंसारी, नंदलाल शर्मा, अखिलेश सिंह, रमेश पाण्डेय, रविन्द्र यादव, संजय सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…