News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: सुरक्षित समाज के लिए दलित बस्तियों में पहुंच समाजसेवी भावेश तुलस्यान बांट रहे हैं कॉपी किताब और कलम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2022  |  8:45 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सुरक्षित समाज के लिए दलित बस्तियों में पहुंच समाजसेवी भावेश तुलस्यान बांट रहे हैं कॉपी किताब और कलम
  • शिक्षित करने के मुहिम के साथ राशन भी मुहैया कराती है पडरौना निवासी और समाजसेवी भावेश तुलस्यान की टीम

पडरौना/कुशीनगर। ज्ञान का उजाला फैलाने की अगर हर सूरज के मन जिद हो तो रोशनी को समाज में फैलने से कोई रोक नहीं सकता। अगर मन में समाज के लिए कुछ कर गुजरने की ललक हो रहे तो कोई भी बांधा इस नेक कार्य में में बाधक नहीं बन सकती है। कुछ इसी तरह के दृढ़ संकल्प को लेकर पडरौना निवासी भावेश तुलस्यान और समाजसेवी ने अलख जगाने के लिए निकल चुके हैं। वे शिक्षा के वंचित अति निर्धन बच्चों को शिक्षा देने की अपनी योजना को मूर्त रूप दे दिए है। इस संकल्प की उन्होंने शुरूआत भी उन्होंने पडरौना नगर के दलित बस्ती से कर दिया है। इसके तहत वे प्रत्येक माह को निर्धन और दलित बच्चों को पढ़ाने के साथ ही स्वच्छता का भी संदेश दे रहे हैं। वे इन गरीब बच्चों को फ्री में कॉपी-किताब व कलम भी प्रदान किया है।

समाजसेवी भावेश तुलस्यान अपने सहयोगियों के साथ छात्र नेता किशन कुशवाहा,राहुल गुप्ता के साथ अपने संकल्प में नगर के दलित बस्ती से इस तरह के करीब 20 बच्चों को चिह्नित किए है। इन बच्चों को प्रत्येक माह को इन परिवार में राशन मुहैया के साथ शिक्षा से जुड़ी कॉपी किताब कलम मुहैया करा रहे हैं। भावेश तुलस्यान ने बताया कि इन बच्चों को अक्षर ज्ञान से लेकर गिनती, पहाड़ा व लिखना तक नहीं आ रहा है। इन्हें यह जानकारी हम लोगों की तरफ से दी जाने वाली कॉपी किताब कलम के साथ-साथ साथ में रहने वाले एक शिक्षक के द्वारा दी जाएगी। अभी तो ये ठीक से पेंसिल भी नहीं पकड़ पा रहे है। इन बच्चों के अलावा इनके माता-पिता को प्रेरित कर इन्हें स्कूल तक पहुंचाना भी हम लोगों की लक्ष्य है। प्रत्येक माह संडे का इस दलित बस्ती में जाकर इन बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जायेगा।

स्वचछता के लिए भी करेंगे प्रेरित: भावेश तुलस्यान ने कहते हैं कि शिक्षा के अलावा इन बच्चों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इनके माता-पिता को गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जायेगा। कहा कि अशुद्ध खान-पान, गंदे माहौल या रहन-सहन से बीमारी पनपती है। बच्चों को साफ-सफाई से रखने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया। बताया कि इस मुहिम में नगर के विधायक के प्रतिनिधि संतोष जायसवाल के अलावा अन्य नगर वासियों का भी सहयोग मिल रहा है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking