पडरौना/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्रुल्लाह अंसारी का जनपद में प्रथम आगमन पर धर्मपुर बुजुर्ग/चौपरिया चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोहम्मद आजम पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी के नेतृत्व ने भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार को जनपद आगमन पर धर्मपुर/चौपरिया मोड़ पर पूर्व महामंत्री छात्रसंघ मोहम्मद आज़म के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्रुल्लाह अंसारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उनके अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा व पूर्व मुख्यमंत्री यूपी अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया।
स्वागत करने वालों में मोहम्मद नजीर,रहमतुल्लाह अंसारी, अता मुहम्मद,शंकर गुप्ता, रफीक अंसारी,अलाउद्दीन अंसारी,मोहम्मद आरिफ, पौहरी,बिट्टू चौबे,रामप्रीत, रमाकांत गोंड,सोनू कुमार, नीरज,सूरज,मंटू यादव,मोहन यादव,जाकिर,रामकिशुन, जाकिर,जगरनाथ,रमाकांत, पूर्णवासी प्रसाद,आसिफ, नूरलैन आदि,सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मोहम्मद आजम ने स्वागत करते हुए कहा कि श्री अंसारी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…