News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: नेतृत्व क्षमता व त्वरित निर्णय लेने की भावना को जन्म देती खेल- मनीष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2023  |  7:01 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: नेतृत्व क्षमता व त्वरित निर्णय लेने की भावना को जन्म देती खेल- मनीष

पडरौना/कुशीनगर। पडरौना विकास खण्ड के चौराधीरपट्टी में आयोजित डीसीसी सर्किल क्रिकेट क्लब के फाइनल मैच का उद्घाटनगुरुवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसी क्रम में बुधवार को शिवमंदिर धीरपट्टी और गुलेलहा के बीच आयोजित फाइनल मैच के पूर्व दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से मुख्यातिथि श्री जायसवाल ने हाथ मिलाकर परिचय भी प्राप्त किया। गुलेलहा की टीम ने धीरपट्टी के बल्लेबाजों को 15 रन के कुल स्कोर पर समेटकर छोटे लक्ष्य को आसानी से जीत लिया।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान श्री जायसवाल ने बताया कि वर्तमान तकनीक और मोबाइल के युग मे खेल के मैदान पर पारम्परिक खेलों के बीच व्यक्ति अपना सम्पूर्ण मानसिक शारिरिक और नैतिक विकास करता है। साथ ही टीम स्पिरिट की भावना भी जन्म लेती है जो नेतृत्व क्षमता के अलावा त्वरित निर्णय लेने और आपसी मेलजोल की भावना को जन्म देती है।दोनों पक्षों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मैन ऑफ द मैच प्रशांत को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल के गौतम चौहान,मंजीत,देवेंद्र, अनुज,चंद्रेश,नीरज,सन्तोष, आकाश,शुभम,धीरज,नीरज मिश्रा,ब्रजेश शर्मा,शिव मद्धेशिया,श्याम जायसवाल, कुंदन सिंह,काशी राजभर, श्रेयष कुमार,के अलावा सैंकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking