News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: विकास से सम्बंधित 125 करोड़ की 50 से अधिक प्रस्तावों पर मोहर लगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2023  |  9:25 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: विकास से सम्बंधित 125 करोड़ की 50 से अधिक प्रस्तावों पर मोहर लगी WhatsApp
Responsive image
  • नगरपालिका परिषद पडरौना के बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न

पडरौना/कुशीनगर।नगरपालिका परिषद पडरौना के बोर्ड की पहली बैठक कार्यालय भवन पर शुक्रवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें विकास से सम्बंधित 125 करोड़ की 50 से अधिक प्रस्तावों पर मोहर लगी। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। शुक्रवार को पालिका कार्यालय में आहूत बैठक में सभी सभासदों ने अपने अपने वार्ड के काम के प्रस्ताव प्रस्तुत किये। अधिशासी अधिकारी सन्तराम सरोज ने सभी विकास कार्ययोजनाओं को प्रस्तुत बोर्ड के सामने विचार के लिए रखा। जिसमे जल निकासी, सड़क निर्माण, पेयजलापूर्ति, पथप्रकाश व्यवस्था, चौक चौराहों का सुंदरीकरण, शौचालय निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, अंत्येष्टि स्थल, पर्यटन को बढ़ावा देने, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना आदि कार्ययोजनाएं शामिल रही। सभासद प्रवीण सिंह के जन्म मृत्यु पंजीकरण सम्बन्धित समस्या का प्रश्न सदन के सम्मुख उठाया जिसके जवाब में ईओ ने सभी को आश्वस्त किया कि तकनीकी समस्या के कारण शुरू में समस्याएं आयी थी जिसका निराकरण करा लिया गया है। सभासद संजय चौधरी ने बोर्ड के सम्मुख पालिका क्षेत्र में स्थित सभी मंदिरों मठों की रँगाई पुताई सम्बन्धित प्रस्ताव रखा। मालती देवी ने सभी कुँओं के जीर्णोद्धार सम्बन्धित प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सभासद एबादुल्लाह ने परिवार नकल पंजीकरण को पुनः पालिका द्वारा जारी किए जाने सम्बन्धित प्रस्ताव को रखा। सौरभ सिंह ने बिजली के सभी जर्जर तारों को बदले जाने और सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने सम्बन्धित प्रस्ताव बोर्ड के सम्मुख रखा। सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव को पारित किया गया।हर घर नल योजना को धरातल पर उतारे जाने के लिए जल निगम को एनओसी देने तथा सीएनडीएस द्वारा सर्वे कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पालिका अपने विकास कार्यों को पहुंचाएगी इसके लिए बोर्ड के सभी सदस्यों के सहयोग से पालिका की गरीब कल्याण योजनाओं के अलावा केंद्र तथा राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

बैठक में सभासद विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजय चौधरी, क्यामुद्दीन, बलवंत, अंजू देवी, प्रवीण, कमलावती, तबस्सुम, सौरभ कुमार सिंह, एबदुल्लाह, उत्तम चौहान, अविनाश, बबलू, मालती देवी, सन्तोष, शारदा सहित अन्य सभासद व अधिष्ठान लिपिक रियाजुद्दीन, स्टोर लिपिक महेन्द्र, निर्माण लिपिक, राजकुमार यादव, सफाई नायक घनश्याम सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking