News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: हेरा चिल्ड्रेन एकेडमी के वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ शानदार आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2023  |  6:33 PM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: हेरा चिल्ड्रेन एकेडमी के वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ शानदार आयोजन
  • बेसिक शिक्षा और जमीनी स्तर पर कार्य करने से होगी तरक्की- पूर्व ए0डी0जे0 सगीर

पडरौना/कुशीनगर। छावनी और रविंद्र नगर के मध्य सोहरौना स्थित हेरा चिल्ड्रेन एकेडमी में शनिवार की शाम शुरू हुआ वार्षिकोत्सव समारोह देर रात तक चलते हुए शानदार तरीके से संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि एन्नुवल डे फंशन पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व एडीजे सगीर आलम ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार विस्तार से रौशनी डाली। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि सिर्फ जज्बाती बातों से नहीं किसी की तरक्की नहीं हो सकती इसके लिए बेसिक शिक्षा और जमीनी स्तर पर कठोर कार्य करने होंगे,क्योंकि बिना जांच के दवा खाने पर इंसान बीमार हो जाता है और एक दिन वो बीमारी लाईलाज हो जाती है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मुख्य अतिथि सगीर आलम ने अमेरिकी सत्ता और घोड़े का उदाहरण पेश करते हुए बताया कि जिस प्रकार घोड़े के नाल की कील के निकलने से नाल कमजोर होकर निकल जाती है और नाल निकलने से घोड़ा दौड़ नहीं पाता और घोड़े के नहीं दौड़ पाने से घुड़सवार खतरे में आ जाता है और घुड़सवार के खतरे में आने से सेना जंग हार जाती है और जंग हारने से सल्तनत तबाह व बर्बाद हो जाती है। ऐसे में बेसिक जानकारी अति आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयुष विभाग के डायरेक्टर सिकंदर हयात ने कहा कि आज शिक्षकों द्वारा दीनी तालीम के साथ कंप्यूटर और दुनियावी तालीम की अति आवश्यकता है जिससे बच्चे हर क्षेत्रों में अपडेट रहें।

वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए पीएन पब्लिक एकेडमी के उप प्रधानाचार्य व पत्रकार आफ़ताब आलम ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने शानदार तरीके से विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो इस बात का सबूत है कि यहाँ पर शिक्षा का बेहतरीन माहौल दिया गया है। यहाँ एक ही छत के नीचे बच्चे हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू और अरबी की तालीम हासिल कार सकेंगे। इस दौरान फिरोज आलम ने कहा कि जहन्नम या जन्नत अमल से बनती है जीवन के मायने शून्य है व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है। इंसानों को उनके ऐब से दूर रखने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। मदरसा अंजुमन इस्लामिया के कारी आफताब आलम ने कहा कि मां की गोद से कब्र तक इल्म हासिल करने की जरूरत है और अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा देना आवश्यक है।समारोह को नियाज अहमद अंसारी,शौकत अली,एहतेशाम,जमाल,जावेद कारी,अमजद,मौलाना अख्तर आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा के महत्व,बुजुर्ग मां-बाप की सेवा,बच्चों के ख़िदमात, सामाजिक कुरीतियों पर नाटक के साथ ही नाते पाक और कुरान की आयतों को पढ़कर माहौल को खुशनुमा बना दिया गया। कार्यक्रम का संचालन हेरा चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक मौलाना साबिर ने किया।

इस अवसर पर शाहिद लारी, हाजी शमील्लाह,सैफ लारी, मन्नान,जियाउल हक,महताब आलम,इसके अलावा सैकड़ो अभिभावकगण,विद्यालय के छात्र -छात्राएं,अध्यापक व अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking